I Hate You Shayari : आप सभी साथियों का आज की ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत ! देखो जब हम किसी से नफ़रत करते हैं न, तो उसका कुछ नही बिगड़ता,बल्कि ख़ुद हमारी खुशियाँ हमसे दूर चली जाती है। क्योकि हमारा सारा ध्यान उस नफ़रत, hatred की तरफ रहता है। हम बिना वजह न सिर्फ अपना खून जलाते है, बल्कि अपने जीवन में अशांति भी ले आते है।
तो इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए आज की पोस्ट में हमने आपके लिए i hate You shayari का विशाल संग्रह प्रस्तुत कर रहे है। इसमें हम आपके साथ I hate love status साझा कर रहे है। हम उम्मीद करते है कि आप सभी दोस्तो को ये शायरियां पसंद आएगी।
I hate you shayari
तुम मुझसे बिछड़ी तो
टूट गई जीने की ख्वाहिश मेरी
इसीलिए ये तन्हाई साथी है मेरी..!!!
अब शिकवा भी किससे करें
जिसे अपना समझा वही पराया निकला..!!!
तुमसे नफ़रत नही थी कभी
पर तुम्हारे झूठों ने ये सिखा दिया..!!!
तेरी नज़र में जो बात है
वो चाँद-सितारों में कहाँ
एक बार जो देख ले तू
तो भूल जाए इंसान जहाँ..!!!

जिसे दिल से चाहा उसी से नफ़रत करनी पड़ी
किस्मत भी शायद यही चाहती थी..!!!
नज़र मिली तो क़यामत हो गई
दिल की दुनिया ही बदल गई
जो बात जुबां से ना कह पाए
वो तेरी आँखों से निकल गई..!!!

तुम्हारी यादें नही तुम्हारी फितरत से नफ़रत है
वरना मोहब्बत तो आज भी शर्मिंदा है..!!!

कुछ इस अदा से निभाना है
किरदार मेरा मुझको
जिन्हें मुहब्बत ना हो मुझसे वो
नफरत भी ना कर सके !!!

वो बोली I Hate You
मेरी कसम खाकर बोलने को कहा तो
पगली रोने लग गयी !!

उनसे नफरत कुछ इस कदर होने लगी है
जैसे यह धड़कन अब मुझे छुटने लगी है..!!!

नफरत हो जाएगी तुझे खुद से
मैं अगर तुझसे तेरे ही अंदाज़ में बात करूं !!!

प्यार में गुस्सा और नाराजगी वही करता है
जो आपसे बेइंतहा मोहब्बत करता है..!!!

उसे जालिम ने हमें कुछ इस कदर दर्द दिया है
इश्क का रोग लगा कर हमें खुद से अलग किया है..!!!

हम उनको भी दुआ देते है
जिनको हमारे नाम से भी नफरत है !!

हम ही पत्थर के हो गये ये सोच कर
कि जिंदगी तो फूल बनेगी नही
इसीलिए हम भी कांटों की तरह तेज हो गये.!!

मैंने उसे कहा था कि मैं रूठ
जाऊं तो मुझे मना लेना
उसने दिल तोड़कर
मुझे गम थमा दिया.!!
I hate you shayari in hindi

काश कोई मुस्कान को भी आंसुओं
की तरह समझ पाता
काश कोई हसीन बातो में भी
दिल के जज्बातो को समझ पाता.!!
तु भी आइने की तरह बेवफा निकली
जो भी सामने आया तु उसी की हो गयी !!

कुछ लोग जहर दे रहे थे मुझे दवा के नाम पर
कमबख्त सरेआम लूट रहे थे वफा के नाम पर..!
कभी उसने भी हमें चाहत का पैगाम लिखा था
सब कुछ उसने अपना हमारे नाम लिखा था

परेशानियां थी पर उनसे हम अनजान ही रहे
रात आई फिर उनके ख्वाबो के तराने निकले..!
आज खुद को इतना तन्हा महसूस किया है
जैसे कोई दफना के छोड़ गया हो !!

सीने पर पत्थर रखकर
मोहब्बत को ठुकराना है
मुझे अपने दिल से तेरी
यादो को निकालना है मुझे..!
खुदा सलामत रखना उन्हें
जो हमसे नफरत करते हैं
प्यार न सही नफरत ही सही
कुछ तो है जो वो सिर्फ
हमसे करते हैं !!
I hate love shayari

सिगरेट जैसा था वो शख्स ना
मिलने पर मूड ऑफ रहता था..!
आदत बऩा ली मैने खुद को तकलीफ
देने की ताकि जब कोई आपना तकलीफ
दे तो ज्यादा तकलीफ ना हो !!

पहले लोग अपने आप जिंदगी में आते है
और फिर दर्द और तन्हाई
देकर हमारी जिंदगी से दूर चले जाते है..!
ज़माना वो भी था जब तुम खास थे
ज़माना ये भी है कि तेरा ज़िक्र तक नहीं !!
तेरे हर एक अक्स से नफरत होने लगी
कुछ इस कदर हमें खुद से मोहब्बत होने लगी !!

जीते थे कभी हम भी शान से
महक उठी थी फिजा किसी के नाम से
पर गुज़रे हैं हम कुछ ऐसे मुकाम से
की नफरत सी हो गयी है मोहब्बत के नाम से !!
तूने जो किया गुनाह हम तुझे माफ़ न करेंगे
अगर मिल भी गए किसी और जनम में
हम तब भी तुझसे नफरत ही करेंगे !!
I hate you shayari for girls

हाँ मुझे रस्म-ए-मोहब्बत का
सलीक़ा ही नहीं
जा किसी और का होने की
इजाज़त है तुझे !!
नफरत करने वाले भी गज़ब का
प्यार करते हैं मुझसे
जब भी मिलते हैं कहते हैं कि
तुझे छोड़ेंगे नहीं !!
कौन कहता है की दिल
सिर्फ लफ्जों से दुखाया जाता है
तेरी ख़ामोशी भी कभी कभी
आँखें नाम कर देती है !!
मुझसे नफरत करने वाले भी
कमाल का हुनर रखते हैं
मुझे देखना तक नहीं चाहते
लेकिन नजर मुझ पर ही रखते हैं !!

प्यार किया बदनाम हो गए
चर्चे हमारे सरेआम हो गए
ज़ालिम ने दिल उस वक़्त तोडा
जब हम उसके गुलाम हो गए !!
कुछ लोग तो मुजसे सिर्फ
इसलिए भी नफरत करते हैं
क्योंकि बहुत सारे लोग मुझसे
प्यार करते हैं !!
यहाँ वो लोग रहते है
जो तेरे मुँह पे तेरे
मेरे मुंह पे मेरे है !!
तुम नफरत का धरना
कयामत तक जारी रखो
मैं प्यार का इस्तीफा
जिंदगी भर नहीं दूंगा !!
I hate my life in hindi

लम्हें जुदाई के बेकरार करते हैं
हालात मेरे मुझे लाचार करते हैं
आँखें मेरी पढ़ लो कभी भी
हम खुद कैसे कहें कि आपसे
प्यार करते हैं !!
तुम ना ही मिलते तो अच्छा था
बेकार में मोहब्बत से नफरत हो गयी !!
मुझे ऑनलाइन देखते ही तेरा
ऑफलाइन हो जाना उफ़
यह तेरी डिजिटल नफरत !!
तुझे प्यार भी तेरी औकात से
ज़्यादा किया था
अब बात नफरत की है तो
नफरत ही सही !!
Two line hate shayari

सुन लिया हम ने फैसला तेरा
और सुन के उदास हो बैठे
ज़हन चुप चाप आँख खाली
जैसे हम क़ायनात खो बैठे !!
हमसे नफरत तभी करना
जब आप हमारे बारे मैं जानते हो
तब नहीं जब किसी से सुना हो !!
हमें नफ़रत पसंद है
लेकिन दिखावे का प्यार नहीं !!
हर भूल तेरी माफ़ की
हर खता को तेरी भुला दिया
गम है मेरे प्यार का
कि तूने बेवफा बनके सिला दिया !!

अजीब सी आदत और
गज़ब की फितरत है मेरी
मोहब्बत हो कि नफरत हो
बहुत शिद्दत से करता हूँ !!
प्यार करता हूँ
तो फ़िक्र करता हूँ
अगर नफरत करने लगा
तो ज़िक्र भी नहीं करूंगा !!
हक़ से दे तो तेरी
नफरत भी सर आँखों पर
खैरात में तो तेरी
मोहब्बत भी मंजूर नहीं !!
हमें बर्बाद करना है
तो हम से प्यार करो
नफरत करोगे तो
खुद बर्बाद हो जाओगे !!
Final words on I hate you shayari
दोस्तों हमारी पोस्ट i hate you shayari पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको हमारी शायरी पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं, और अगर आप इससे संबंधित कोई सुझाव देना चाहते है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।